फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: दीन-दुखियों की मदद करना ही इंसानियत

Mon, 30 Jan 2023 03:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 30 Jan 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। ख्वाजा गरीब नवाज के रूप में विख्यात अल्लाह के प्यारे वली हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती का सालाना उर्स रविवार को धूमधाम से मनाया गया। ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर जगह-जगह लंगर व मीलाद का आयोजन किया गया। घरों में फातिहा पढ़कर मुल्क में अमन-चैन व कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कर्बला में रविवार को आयोजित जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज जलसे को संबोधित करते हुए शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी ने कहा कि हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती गरीबों के मसीहा थे। खुद भूखे रहकर दूसरों को खाना खिलाते थे। वह हमेशा दीन-दुखियों की मदद करने के साथ ही दूसरों को भी नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश देते थे।
विज्ञापन

उन्होंने कौम की तरक्की के लिए शिक्षा को जरूरी बताते हुए बेटों और बेटियों को शिक्षित बनाने का संदेश दिया। गरीबों की मदद के कारण ही उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज के रूप में जाना जाता है। अब्दुल सलाम और मौलाना मोहम्मद उमर ने कहा कि हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के रास्ते पर चलने की अपील की। कारी मो. नईम एवं मो. शाहिद रजा ने कहा कि अगर आपका पड़ोसी भूखा है तो सबसे पहले आप उसकी भूख मिटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला पुरैनिया तालाब स्थित नगर पालिका कार्यालय के पास लंगर का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले लंगर में सैकड़ों अकीदतमंदों ने तबर्रुक लिया। कई अन्य मोहल्लों में भी मिलाद, लंगर व फातिहा पढ़ने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed