फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: युवा संसद में राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

Mon, 30 Jan 2023 02:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 30 Jan 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के पुस्तकालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में वर्चुअल रूप से युवा संसद-2023 का आयोजन किया गया। इसमें बलरामपुर के अलावा गोंडा, बदायूं व अमरोहा जिले के 56 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि अपने काम को पूरे मनोयोग से करते हुए सभ्य समाज की संकल्पना साकार करना भी राष्ट्रसेवा है। जिला युवा कल्याण अधिकारी तरंग सारस्वत ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

वर्चुअल प्रतियोगिता में चारों जिलों के 14-14 प्रतिभागियों ने स्किल डेवलपमेंट, हेल्थ, वेबलिंग व स्पोर्ट्स तथा सोशल मीडिया विषय पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में बलरामपुर की आस्था त्रिपाठी को प्रथम व अंशिका पांडेय को द्वितीय स्थान मिला। गोंडा में महेश पांडेय ने प्रथम व राजन मिश्र ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बदायूं के अर्जुन सिंह प्रथम व स्नेहा पांडेय द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह अमरोहा के शिवम शर्मा को प्रथम, जॉनी को द्वितीय व हरिश्चंद्र को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. रमेश शुक्ल, डॉ. लवकुश पांडेय, डॉ. भानु सिंह, डॉ. वंदना सिंह, गौरी मिश्रा, रविकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed