फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Murder accused village head arrested

हत्या आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Murder accused village head arrested
बलरामपुर। गत आठ जून की रात देहात कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया डीहवा गांव में ग्राम प्रधान ने पुरानी रंजिश व खेत से होकर पाइप लगाने को लेकर विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मार दी थी। घटना में बड़े भाई की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। दो आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि फरार चल रहे ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार करके वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने सोमवार को बताया कि प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा की टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे ग्राम प्रधान सुनील जायसवाल उर्फ बाबा को रविवार रात फुलवरिया बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की अलमारी से वारदात में प्रयुक्त तमंचा तथा .32 बोर के तीन कारतूस बरामद हुए हैं जबकि वारदात में शामिल आरोपी सुखराम व बुधराम को पुलिस ने गत नौ जून को वारदात के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक आरोपी ग्राम प्रधान ने पूछताछ में बताया कि भूमि विवाद की रंजिश और आए दिन झगड़े से वह तंग आ गया था। पंचायत चुनाव में भी विपक्षियों ने खुलकर विरोध किया था। इसी वजह से उसने दोनों भाइयों को गोली मारी थी। गिरफ्तार ग्राम प्रधान को पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed