फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Money will soon be in the accounts of five thousand employees

पांच हजार कर्मचारियों के खातों में जल्द आएंगे पैसे

Mon, 21 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Money will soon be in the accounts of five thousand employees
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के पांच हजार शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मियों की दीवाली रोशनी से भर जाएगी। सभी के खातों में शीघ्र ही शासन से मिली वेतन, बोनस व सातवें वेतन आयोग की धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। धनराशि ट्रांसफर करने की प्रकिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल ने सोमवार को बताया कि शासन स्तर से जिले के पांच हजार शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वेतन, बोनस व सातवें वेतन आयोग की धनराशि का भुगतान करने के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

दीवाली पर्व को देखते हुए शासन ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को पहले ही वेतन एवं बोनस का भुगतान करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में बजट भी आवंटित कर दिया गया है। इसी के साथ सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई के भत्ते के अंतर का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग के 50 प्रतिशत अवशेष भुगतान में 11 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है। इसे भी सभी के खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 25 अक्तूबर तक सभी पांच हजार शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वेतन, बोनस एवं सातवें वेतन आयोग के अवशेष आदि का भुगतान हरहाल में करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed