फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MNREGA workers demonstrated in the collectorate

मनरेगा कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Mon, 19 Jul 2021 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demonstrated in the collectorate
बलरामपुर। मनरेगा के संविदा कर्मियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में लामबंद होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल को सौंपा गया। मनरेगा कर्मियों ने सरकार व प्रशासन से समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। शीघ्र समस्याओं का निराकरण न होने पर मनरेगा कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारी महासंघ के मोहम्मद असलम नईमी, वरुण कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, आनंद चौधरी, संतोष यादव, राजीव कुमार साहू, कन्हैयालाल व चंद्रभान शुक्ल आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल से मनरेगा कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे है।
विज्ञापन

पत्राचार, व्यक्तिगत मुलाकात व जनप्रतिनिधियों से अनुरोध के बाद भी मनरेगा कर्मियों की सेवा संबंधी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है। मनरेगा कर्मी वर्तमान सरकार के साथ उनकी योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर करने के लिए पूरा सहयोग प्रदान कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जुलाई को पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ महासंघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसका नतीजा भी शून्य रहा। जेएम पोर्टल से पदों का बिना सृजन किए ही परदाताओं की भर्ती की जा रही है जो वित्तीय अनियमितता है। जेएम पोर्टल को तत्काल प्रतिबंधित कर दिया जाए।
पहले से काम करने वाले मनरेगा कर्मियों के पदों को सृजित किया जाए। अप्रैल 2014 से ईपीएफ का अंशदान देने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मनरेगा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा व सेवा संबंधी मानव संसाधन नीति नहीं है जिसके चलते अल्प मानदेय पर काम करने को विवश है। वित्त अनियमितता के प्रकरणों में मनरेगा कर्मियों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है जबकि दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। इन लोगों ने शासन-प्रशासन से इन समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed