फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mini stadiums will be built to provide opportunities to the players

Balrampur News: खिलाड़ियों को मुकाम दिलाने के लिए बनेंगे मिनी स्टेडियम

Tue, 02 Jun 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 02 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Mini stadiums will be built to provide opportunities to the players
फोटो-6-बलरामपुर के स्टेडियम के लिए जमीन का सर्वे करती टीम ।-संवाद
बलरामपुर। गैसड़ी के बाद जिले के तीन अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा। मिनी स्टेडियम के निर्माण से युवा खिलाड़ियों को अभ्यास से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं मिलने से मुकाम पाने में आसानी होगी। ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने व उनको बेहतर मंच देने के लिए युवा कल्याण विभाग ने जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा निखारने के लिए जिले भर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसी के अनुपालन में गैसड़ी के बाद अब बलरामपुर, तुलसीपुर व उतरौला विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनवाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र बरदौलिया ग्राम पंचायत में जमीन चिह्नित करके मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने के लिए जिलाधिकारी ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। वहीं बलरामपुर व उतरौला में अभी जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। ग्राम पंचायत व राजस्व की टीम जमीन की तलाश में जुटी है। जमीन मिलते ही इन विधानसभा क्षेत्र का प्रस्ताव भी तैयार कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार ने बताया कि पहले ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनवाने की कार्ययोजना थी। शासन स्तर से बदलाव के बाद अब विधानसभा स्तर पर मिनी स्टेडियम बनवाने की निर्णय लिया गया है। स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश प्रक्रिया चल रही है। बरदौलिया में जमीन मिल गई है। जिलाधिकारी के जरिये निर्माण के लिए प्रस्ताव बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य आधुनिक सुविधाओं के साथ तय मानकों पर किया जाएगा। स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के लिए कोर्ट व मैदान की व्यवस्था होगी। जिसमें एथलेटिक खिलाड़ियों के लिए ट्रैक, फुटबॉल और क्रिकेट मैदान, दर्शक दीर्घा, ड्रेसिंग रूम, फिटनेस जोन, ओपेन जिम, पानी व शौचालय की व्यवस्था और प्रशासनिक भवन सहित अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही विभाग की तरफ से विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षक भी तैनात किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को खेलों की तकनीकी जानकारी भी मिल सके।

308 मंगलदल को मिलेंगी खेल किट

जिला युवा कल्याण विभाग की तरफ से 308 महिला व पुरुष मंगल दलों को जल्द ही खेल किट उपलब्ध कराई जाएगी। युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्र ने बताया कि 159 महिला व 149 पुरुष दलों को सामग्री वितरित करने की योजना है। खेल किट का वितरण ब्लॉकवार कराया जाएगा। मंगल दलों को खेल किट मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में मदद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed