फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Message of Fit India given by cycle rally

Balrampur News: साइकिल रैली से फिट इंडिया का दिया संदेश

Sun, 27 Jul 2025 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Message of Fit India given by cycle rally
बलरामपुर के एसएसबी 9वीं वाहिनी पर साइकिल रैली निकालते एसएसबी जवान ।-स्रोत: एसएसबी
बलरामपुर। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 50वीं वाहिनी के जवानों ने मुख्यालय सहित सभी चौकियों पर रविवार को कारगिल विजय दिवस मनाया। जवानों ने साइकिल रैली से फिट इंडिया का संदेश दिया। जवानों ने साइकिल रैली से आठ गांवों में भ्रमण कर आम जनमानस काे विजय दिवस के बारे में बताया।
विज्ञापन

कमांडेंट संजय कुमार ने वाहिनी मुख्यालय से साइकिल रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि देश की सेना के जवानों ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। विजय दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष साइकिल रैली निकालकर जवानों में जोश भरा जाता है। उप कमांडेंट सौरभ कुमार, विकास सिंह, सहायक कमांडेंट रजत पांडेय व निरीक्षक राम सिंह बगड़िया के नेतृत्व में साइकिल रैली मुख्यालय से निकलकर ग्राम पीलीभीत, रिसालपुर डिहवा व बुद्धनगर बाजार पहुंची। वहां से विशुनीपुर चलकर रैली ग्राम नरकटिया, सुहागिनपुरवा चौराहा व सेखईकला होते हुए आठ गांवों से होकर 15 किलोमीटर की दूरी तय करके वाहिनी मुख्यालय पहुंची। जवानों ने भारत माता के जयघोष लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed