फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Message of environmental protection given through Rangoli, Surendra came first

Balrampur News: रंगोली के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सुरेंद्र रहे अव्वल

Tue, 02 Jun 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 02 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given through Rangoli, Surendra came first
फोटो-20- एमएलके महाविद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में मौजूद छात्र व ​शिक्षक। स्रोत महाव
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब की तरफ से मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और संदेशपरक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में सुरेंद्र यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


क्लब की प्रभारी प्रो. रेखा विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं क्लब के अध्यक्ष प्रो. जेपी पांडेय ने विजेताओं के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि रंगोली प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, एकाग्रता और टीम भावना का विकास करती हैं। प्रतियोगिता में सुरेंद्र यादव को प्रथम, दिव्यांशी को द्वितीय तथा महक को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

क्लब के सचिव लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी कलात्मक अभिरुचियों को भी नई दिशा देती हैं। इस अवसर पर डॉ. अनामिका सिंह एवं डॉ. स्वदेश भट्ट सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed