फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Melting increased due to falling temperature, crowd of patients in OPD

Balrampur News: तापमान गिरने से बढ़ी गलन, ओपीडी में मरीजों की भीड़

Thu, 12 Dec 2024 11:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
Melting increased due to falling temperature, crowd of patients in OPD
बलरामपुर। ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लगातार तापमान गिरने से जहां गलन बढ़ी है, वहीं सर्द हवाओं से ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम में गिरावट आने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

दिसंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह-शाम कोहरा भी पड़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। ठंड बढ़ने के कारण सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या गई है। जिला अस्पतालों की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए लंबी कतार लग रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में सुबह 11 बजे मरीजों की लंबी कतार लगी रही। चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीज धक्का-मुक्की करते दिखे। इसी तरह जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भी काफी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

जनरल फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले दिनों जहां 50 से 60 मरीज ही आए थे, वहीं इन दो दिनों में मरीजों की संख्या 80 से 85 तक पहुंच गई है। कहा कि लोग ठंड से बचने के लिए गर्म पेयजल पदार्थों का प्रयोग करें। शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुशवाहा ने बताया कि सर्दी के मौसम में हड्डी रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। हाथ-पैर व कमर में दर्द के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। हड्डी रोगियों को गर्म पानी से हाथ-पैर को धोने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed