फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   meeting 1

चौपाल में बेटियों व महिलाओं को दी गई जानकारी

Tue, 13 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
meeting       1
बलरामपुर। चौपाल में आने वाली बेटियों व महिलाओं को कानून व्यवस्था के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के संबंध में जानकारियां दी गई। महिला आरक्षियों ने गांवों में चौपाल लगाकर बेटियों व महिलाओं को जागरूक किया। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देशन और एएसपी अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में महिला आरक्षियों की तरफ से जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली जरवा की महिला आरक्षियों ने हसनापुर गांव में चौपाल लगाकर बेटियों व महिलाओं को कानून व्यवस्था के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के संबंध में जरूरी जानकारी मुहैया कराई। 1090, यूपी 112 व साक्षी सुरक्षा योजना आदि के बारे में बेटियों व महिलाओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना पचपेड़वा, महराजगंज तराई, हरैया, गौरा चौराहा, ललिया, सादुल्लाहनगर व रेहरा बाजार के साथ कोतवाली उतरौला, गैसड़ी, नगर व देहात की महिला आरक्षियों ने गांवों में चौपाल लगाकर बेटियों व महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से बेटियां व महिलाएं कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक हो रही है इससे गांवों में होने वाली छोटी-मोटी घटनाओं पर अंकुश लगेगा और बेटियां व महिलाएं सुरक्षित रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed