फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Meat shops will remain closed on Kavad Yatra and Ganesh immersion

Balrampur News: कावड़ यात्रा व गणेश विसर्जन पर बंद रहेगी मीट दुकानें

Sat, 16 Sep 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 16 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Meat shops will remain closed on Kavad Yatra and Ganesh immersion
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद कावड़ यात्रा व गणेश पूजन पर श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखेगी। इस दौरान पांच स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत कर मिष्ठान का वितरण करने के साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी होगा। साथ ही पालिका परिषद ने 18 सितंबर को कजरी तीज के दिन नगर से होकर निकलने वाली कावड़ यात्रा एवं 25 सितंबर को होने वाले गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दिन नगर में सभी मीट दुकानों को भी बंद रखने का निर्देश दिया है। यह जानकारी पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर दोनों आयोजनों को सफल बनाने के लिए तैयार कार्ययोजना पर चर्चा की। ईओ राजमणि वर्मा को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान साफ सफाई के विशेष इंतजाम कराने के साथ ही जगह-जगह प्याऊ स्टाल लगवाने और मूर्ति विसर्जन स्थल पर लाइटिंग के साथ ही अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करा ली जाए। ईओ ने बताया कि इस कार्य के लिए पालिका परिषद कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

कावड़ यात्रा पर पालिका परिषद नहर बालागंज पेट्रोल पंप के पास एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी करेगी। इस दौरान कजरी तीज व गणेश प्रतिमा स्थापना व विसर्जन दिवस पर सभी शिव मंदिरों, कावड़ यात्रा रूट एवं गणेश प्रतिमा पंडाल के आसपास साफ -सफाई के साथ ही सुबह शाम दोनों समय चूने का छिड़काव भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कजरी तीज पर निकलने वाली कावड़ यात्रा के दौरान वीर विनय चौराहा, पुराना चौक, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, मोहल्ला टेढ़ी स्थित कपड़ा घर के पास एवं बड़ा पुल चौराहा पर पालिका कर्मी टेंट लगाकर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को मिष्ठान व जलपान भी वितरित कराएंगे।गणेश प्रतिमा विसर्जन के दिन जुलूस का स्वागत करने के लिए वीर चौराहे पर एक मंच भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed