{"_id":"61cca5c2c152a66e204bbf7a","slug":"matches-were-decided-by-tie-breaker-amid-rain-balrampur-news-lko6111254123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच टाईब्रेकर से हुआ हॉकी मुकाबलों का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बीच टाईब्रेकर से हुआ हॉकी मुकाबलों का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। दो दिवसीय बलरामपुर स्टेट प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन के सारे मैच बारिश के भेंट चढ़ गए। समयाभाव व टीमों के पहुंचने के चलते आयोजन समिति ने बुधवार को होने वाले चारो मुकाबलों का फैसला टाई ब्रेकर व वॉक ओवर से कर दिया।
बुधवार को बारिश के बीच जिला स्टेडियम में मौजूद मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, विशिष्ट अतिथि डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, डॉ. राकेश चंद्र श्रीवास्तव, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन, उपाध्यक्ष डॉ. नितिन शर्मा व डॉ. एमपी तिवारी आदि ने टूर्नामेंट में पहुंची आठ में से सात टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।
कमेटी ने निर्णय लिया कि बारिश के कारण आज के चारो मैच टाई ब्रेकर नियम से खेले जाएंगे। पहला मुकाबला बीएचए बलरामपुर ने बरेली को हराकर अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में स्टार इलेवन बलरामपुर की टीम ने केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ की टीम को हराया।
विज्ञापन
तीसरे मुकाबले में एनई रेलवे लखनऊ को गोंडा की टीम के न पहुंचने पर वॉकओवर दे दिया गया। चौथे मुकाबले में एसवी सिंह लखनऊ की टीम ने फाइट स्टॉर क्लब बाराबंकी की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सलाहकार डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. एके सिंह, सुजीत श्रीवास्तव व अजय श्रीवास्तव आदि ने बताया कि गुरुवार को खेले जाने वाले मैच भी मौसम पर निर्भर करेंगे। इस अवसर पर टूर्नामेंट सचिव रश्मि सिंह, सह सचिव अविनाश पांडेय, मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ला, सभासद शफीक अहमद व तारिक पठान आदि मौजूद रहे।