फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Marriage wishes stuck in tender

Balrampur News: टेंडर में अटके शादी के अरमान

Thu, 11 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Marriage wishes stuck in tender
बलरामपुर का विकास भवन।
बलरामपुर। टेंडर की गुत्थी में जिले में सामूहिक विवाह योजना उलझकर रह गई है। सरकार की ओर से 473 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन 673 गरीब-पात्र जोड़ों ने आवेदन किया। दिसंबर का अंतिम शुभ मुहूर्त 12 तारीख को ही था, मगर समाज कल्याण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका। अब बेटियों के अरमान नए साल के मुहूर्त पर ही पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी सैकड़ों परिवारों ने उम्मीद जताई थी कि दिसंबर में सरकारी सौगात के साथ बेटियों के हाथ पीले होंगे। 15 दिसंबर से शुरू हो रहे खरमास ने भी इंतजार बढ़ा दिया है। 15 जनवरी तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगा। ऐसे में अब सामूहिक विवाह कार्यक्रम जनवरी के बाद ही संभव है। आवेदन कराने वाले बेटियों के परिजन राज कुमार, सुरेश व इरफान आदि का कहना है कि सामूहिक विवाह योजना से उन्हें बड़ी राहत मिलती है। आर्थिक बोझ कम होता है और सामाजिक सम्मान भी मिलता है लेकिन देरी से अब चिंता बढ़ने लगी है। कई परिवारों ने तो रिश्तेदारों को भी आगामी कार्यक्रम की जानकारी दे दी थी, पर आयोजन स्थगित होने से उन्हें फिर से तैयारी टालनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि विवाह आयोजन के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आवेदन सत्यापन भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरमास समाप्त होते ही पहले शुभ मुहूर्त में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। किसी भी पात्र जोड़े को लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति जोड़े पर खर्च होंगे एक लाख रुपये
पहले प्रत्येक विवाह के लिए 51 हजार रुपये का बजट निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। इसमें 60 हजार रुपये सीधे कन्या के खाते में जमा किए जाएंगे और 25 हजार रुपये तक उपहार के रूप में दिए जाएंगे। 15 हजार रुपये कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed