{"_id":"5d24c5f68ebc3e6cc05040ce","slug":"man-drowned-to-death-balrampur-news-lko46977652","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय चराने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय चराने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बेलीकला गांव में मंगलवार को गाय चराने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।
बेलीकला गांव निवासी श्याम बिहारी कोटेदार का पुत्र गौतम कुमार यादव (15) मंगलवार सुबह खेत में गाय चराने गया था। इस दौरान गौतम पोखरे में नहाने लगा। वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। ग्रामीणों ने गौतम को डूबते देख शोर मचाया। कुछ ग्रामीणों ने पोखरे मेें कूदकर गौतम को बाहर निकाला।
उसे तत्काल पिपरहवा चौराहा के एक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया है। तुलसीपुर इंस्पेक्टर वकील पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।