{"_id":"69d93b181b4d5ce53f003328","slug":"man-arrested-for-raping-a-girl-making-a-video-and-demanding-rs-5-lakh-balrampur-news-c-99-1-slko1029-146094-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर पांच लाख मांगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर पांच लाख मांगने वाला गिरफ्तार
Fri, 10 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया सतघरवा। क्षेत्र में निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने, उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पांच लाख रुपये की मांग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बीते 28 मार्च को मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। शुक्रवार को आरोपी मैराज उर्फ कुन्नू को गुगौली कला गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि ग्राम साईपुरवा तेंदुआनगर निवासी मैराज उर्फ कुन्नू ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने युवती से निकाह करने का भरोसा दिलाया और भविष्य में साथ रहने का झांसा दिया। परिवार के मुताबिक इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर करीब एक वर्ष तक युवती का शारीरिक शोषण किया।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने निकाह से मुकरते हुए युवती को धमकाना शुरू कर दिया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़िता और उसके परिजनों ने रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपी लगातार फोन कर दबाव बनाता रहा और धमकियां देता रहा। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की गई।