{"_id":"6942e4aba6b88bdd8e08bff4","slug":"malnutrition-in-children-will-be-eliminated-through-track-test-and-treatment-balrampur-news-c-99-1-brp1003-139065-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ट्रैक, टेस्ट व ट्रीटमेंट से बच्चों में दूर होगा कुपोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ट्रैक, टेस्ट व ट्रीटमेंट से बच्चों में दूर होगा कुपोषण
विज्ञापन
बलरामपुर के कलवारी गांव में शिविर का निरीक्षण करते सीडीओ हिमांशु गुप्ता ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर/श्रीदत्तगंज। शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से व गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए जिले में प्रोजेक्ट संवर्धन अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को नौ ब्लॉकों की 300 ग्राम पंचायतों में एक साथ विशेष शिविर लगाए गए। इसमें बच्चों का टीकाकरण करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचें की गईं। एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी (ट्रिपल ए) की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ढोवाडाबर में आयोजित शिविर का निरीक्षण जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने किया। गांव में बच्चों की संख्या कम दिखने पर काफी नाराजगी जताई। शिविर में सिर्फ 18 बच्चे की मौजूद दिखे। शिविर में लगे कर्मचारियों को फटकार लगाई। कहा कि जितना समय सजावट व दिखावे में लगाया है, उतना समय यदि लोगों को बुलाने में लगाया जाए तो बच्चों की संख्या बढ़ सकती है। कहा कि पंचायत भवन के कमरे में शिविर लगाना चाहिए, इसके लिए पंडाल की कोई आवश्यकता नहीं है। जांच में दो वर्ष का आदेश व ढाई वर्ष की रेखा कुपोषित मिलीं। इस पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि अब तक इन कुपोषित बच्चों को ट्रैक क्यों नहीं किया गया।
डीएम ने कहा कि जिले में पांच से छह वर्ष तक के करीब 2.5 लाख बच्चे हैं, जिनका टीकाकरण करना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग सिर्फ सवा लाख बच्चों तक ही पहुंच पाता है। सवा लाख बच्चे टीकाकरण व पोषाहार सहित अन्य लाभ से वंचित हैं। उचित देखभाल न मिल पाने से ऐसे बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हमें 100 प्रतिशत बच्चों को कवर करना है। इसके लिए ट्रैक, टेस्ट व ट्रीटमेंट बहुत जरूरी है। इस अवसर पर सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। पिपरहवा चौराहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नैकिनिया के पंचायत भवन में तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में एएनएम सुमन ने 18 गर्भवती महिलाओं की जांच की, 19 बच्चों को टीके लगाए। गर्भवती महिलाओं व बच्चों के वजन व ऊंचाई की माप की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी धीरज पाठक ने 10 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए। नगर पंचायत के ईओ प्रवीण कुमार दुबे ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला सिंह, अनीता श्रीवास्तव, पुष्पावती व रीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण
पचपेड़वा क्षेत्र के कुसमहर गांव में डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। टीकाकरण स्थल पर आयोजित संसाधनों का जायजा लिया। मानपुर सोनबरसा में खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे ने टीकाकरण सत्र की हकीकत परखी। रेहरा बाजार के सराय खास में अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण कमल किशोर पहुंचकर जायजा लिया। तुलसीपुर में अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने टीकाकरण सत्र का जायजा लिया। गर्भवती व नवजात को सभी आवश्यक टीके लगाने का निर्देश दिया।