फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Major Dhyan Chand's birthday celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन

Mon, 29 Aug 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Major Dhyan Chand's birthday celebrated with pomp
बलरामपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराकर विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक किया गया। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला आफजाई की गई।
विज्ञापन

नगर स्थित वात्सल्य स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. आशुतोष प्रसाद शुक्ला ने किया। 50 मीटर की दौड़ में अथर्व को प्रथम, अवतार को द्वितीय व युवराज को तृतीय स्थान मिला। बाधा दौड़ में गौरी ने प्रथम, सृष्टि ने द्वितीय व सान्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शू-लेस रेस में रितिका प्रथम, सौम्या द्वितीय व तान्या तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर शिखा सिंह, मनीषा सिंह, सायमा शेख, प्रिया तिवारी, संध्या गुप्ता व नेहा मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सीओ सिटी दरवेश कुमार व प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. एमपी तिवारी ने बताया कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। उनके जन्मदिन को भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया है। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में जितेंद्र, अंशिका, माशू, फरहत, सांझ व अनामिका ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रश्मि सिंह, उप प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, शिखा पांडेय व संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

किड्जी स्कूल में खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजा अग्रवाल व शिवानी अग्रवाल ने किया। बैलून रेस में अप्रतिम व रुमाल रेस में आलोक ने प्रथम स्थान हासिल किया। बॉल कलेक्टिंग रेस में दक्ष सिंह व वर्चस्व तथा हूला हूप रेस में अनन्या चौबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर फिजा खान, प्रिया कसौधन, अनीता राजपूत, नंदिनी सिंह, प्रभजीत कौर व उपासना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed