फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lucknow, Nagpur, Ghazipur and Tamil Nadu teams reached quarter finals in All India Hockey Tournament

अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट: प्री क्वार्टर मैच संपन्न; क्वार्टर फाइनल में लखनऊ... नागपुर, गाजीपुर व तमिलनाडु

Fri, 27 Dec 2024 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 07:09 PM IST
सार

अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में प्री क्वार्टर मैच आठ टीमों के बीच खेले गए। अब क्वार्टर फाइनल में लखनऊ... नागपुर, गाजीपुर व तमिलनाडु की टीमें पहुंची।  

विज्ञापन
Lucknow, Nagpur, Ghazipur and Tamil Nadu teams reached quarter finals in All India Hockey Tournament
अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को चार प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। लखनऊ, नागपुर, गाजीपुर व तमिलनाडु की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच स्पोट़र्स सेंट्रल बोर्ड लखनऊ व अश्वनी स्पोर्ट्स एकेडमी कर्नाटक की टीमों के बीच खेला गया। इससे पहले गैसड़ी विधायक राकेश यादव, एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल, प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, नेत्र सर्जन कुलदीप विश्वकर्मा व ईएनटी सर्जन डॉ. अब्दुल कय्यूम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 
विज्ञापन


दोनों टीमें मैच की समाप्ति तक एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं। मैच का निर्णय सडेन डेथ नियम से हुआ। लखनऊ की टीम ने कर्नाटक की टीम को 4-2 के अंतर से पराजित कर दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कर्नाटक के गोलकीपर रामांनद को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच हॉकी एकेडमी टीकमगढ़ व नागपुर एकेडमी नागपुर के बीच खेला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व डॉ. सतीश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में 45वें मिनट में नागपुर के खिलाड़ी दीपक पटेल ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी। टीकमगढ़ के खिलाड़ी आकाश पाल को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरा मैच रवींद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल व श्रीमेघबरन सिंह हाॅकी एकेडमी करमपुर गाजीपुर के बीच खेला गया। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा व कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। गाजीपुर की टीम ने भोपाल की टीम को 2-1 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गाजीपुर के खिलाड़ी राहुल राजभर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

चौथा प्री क्वार्टर फाइनल मैच तमिलनाडु पुलिस व स्टार इलेवन बलरामपुर के बीच खेला गया। भाजपा जिला महामंत्री रवि मिश्र, कांग्रेस नेता हारिस बिन खालिद व एसीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 

पहले हाफ के 14वें मिनट में तमिलनाडु पुलिस की टीम ने पहला गोल कर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के 40 व 44वें मिनट में तमिलनाडु पुलिस के खिलाड़ी मातम एम ने गोल कर 3-0 से मैच जिताकर अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। मातम एम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. ऋषि पांडेय, कुशाग्र सिंह, अभिषेक सिंह, डॉ. देवेंद्र चौहान व डॉ. अनामिका सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed