फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Loot with a bank mitra in balrampur.

Balrampur: बैंक मित्र को हॉकी से पीटा और एक लाख 80 हजार रुपये छीनकर भाग गए

Wed, 07 Dec 2022 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Dec 2022 05:30 PM IST
सार

बलरामपुर में बदमाशों ने एक बैंक मित्र की बाइक को कार से टक्कर मार दी। जब वह जमीन पर गिर गया तो उसे हॉकी से पीटा और रुपये छीनकर भाग गए।

विज्ञापन
Loot with a bank mitra in balrampur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले में बुधवार को गौरा मार्ग पर विलोहा मन्दिर के पास बाइक सवार बैंक मित्र से कार सवार बदमाशों ने बंदूक दिखाकर एक लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने बैंक मित्र की हॉकी से पिटाई करके उसे घायल कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गौरा चौराहा थाने के गोदहना मसमूले गांव निवासी धर्मेंन्द्र कुमार त्रिपाठी इलाहाबाद (इंडियन) बैंक के बैंक मित्र हैं। वह गोदहना स्थित सेंटर के लिए बुधवार की सुबह छह बजे बाइक से एक लाख 80 हजार रुपये लेकर निकले थे। गौरा मार्ग पर रास्ते में विलोहा मन्दिर के पास तुलसीपुर की ओर से आ रही उसकी बाइक को एक सफेद रंग की कार ने ठोकर मार दिया। इससे वह गिर गया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक कार से उतरे बदमाशों ने उसके सिर पर हॉकी से वार कर दिया। इससे उनके सिर व कंधे में चोट लग गई। बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उसके पास से रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


घायल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बैंक मित्र के छोटे भाई जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि उनके भाई के कंधे और सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। कार्रवाई की जा रही है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच
अतिरिक्त सीओ ज्योति ने बताया सफेद कार होने की जानकारी मिली है। पुलिस की दो टीमें बनाकर जांच की जा रही हैं। प्रथम चरण में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पीड़ित के बाइक की फिंगरप्रिंट की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed