फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   LMT team wins in Kabaddi

कबड्डी में एलएमटी की टीम ने मारी बाजी

Sun, 22 Sep 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
LMT team wins in Kabaddi
बलरामपुर। लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीते दिन आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला जीतकर लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार कन्नौजिया ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विशुनपुर कोड़र, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर विश्राम, ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईपुरवा, बीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज बलरामपुर एवं एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर सहित कुल 14 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का फाइनल मैच लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा और गर्ल्स इंटर कॉलेज बलरामपुर के बीच खेला गया। लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज की टीम 12-8 से मैच जीतकर विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में भी एमपीपी इंटर कॉलेज की टीम को 18-11 अंक से हराकर लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज की टीम ने बाजी मार ली। लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार डिंह ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed