{"_id":"603539428ebc3ee9481d8d96","slug":"licenses-will-be-submitted-in-panchayat-elections-balrampur-news-lko56639307","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में जमा कराए जाएंगे लाइसेंसी असलहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में जमा कराए जाएंगे लाइसेंसी असलहे
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र के सभी लाइसेंसी असलहे जमा कराए जाएंगे। संवेदन व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के निर्देश पर तहसीलों में बैठकें करके पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से पंचायत चुनाव कराने पर प्रशासन की तरफ से फोकस किया जा रहा है।
उतरौला तहसील सभागार में बीते दिन एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को लेकर बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीए ने कहा कि ब्लॉकवार मतदान केंद्रों को सेक्टर और जोन में विभाजित कर लिया जाए।
ब्लॉकवार रूट चार्ट तैयार करें और मतदान केंद्रों पर संवेदनशीलता का निर्धारण करें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाई जाए। कोतवाली व थानों में सभी लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जाए। श्रीदत्तगंज व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक का रूट चार्ट प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
सीओ उतरौला आरआर सिंह ने सभी प्रभारी निरीक्षकों, चौकी व हल्का प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई करते समय सावधानी बरतने का निर्देश दिया। जिसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है उसका भौतिक सत्यापन करने एसडीमए ने सभी थानाध्यक्षों, बीडीओ व एडीओ पंचायतों से मतदान केंद्रों के संवेदनशीलता का निर्धारण और आवागमन और सुरक्षा आदि मानकों की रिपोर्ट दो दिन में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।