फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted on a tree in Bajardih; panic in the villages

Balrampur News: बजरडीह में पेड़ पर दिखा तेंदुआ, गांवों में दहशत

Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted on a tree in Bajardih; panic in the villages
ललिया। क्षेत्र के बजरडीह गांव में बुधवार दोपहर गन्ने के खेत के बीच पेड़ पर बैठे तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घास काट रहे किसान छोटके प्रसाद की नजर जैसे ही पेड़ पर बैठे तेंदुए पर पड़ी, उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार पासवान, राम भरोसे यादव, राम कमल, रामनरेश और उजागर समेत अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब एक माह से तेंदुआ गांव के आसपास लगातार दिखाई दे रहा है। इससे बजरडीह के अलावा पिपरहवा, प्राणपुर, कुकुरभुकवा, कमदी, सुगानगर और लहरे गांव के लोगों में भी भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी गांव छितौनी में तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले से पिंजरा लगाया गया है। विभाग की टीम पिंजरे और आसपास के क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed