फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted again on Beninagar Road; passersby recorded a video.

Balrampur News: बेनीनगर मार्ग पर फिर दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने बनाया वीडियो

Thu, 24 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again on Beninagar Road; passersby recorded a video.
बेनीनगर मार्ग पर दिखा तेंदुआ
गौरा चौराहा। तुलसीपुर यूनिट क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। बुधवार रात करीब आठ बजे जमुवरिया से बेनीनगर जाने वाले मार्ग पर कार सवार राहगीरों को तेंदुआ दिखाई दिया। अरशद, अकरम और हसीब ने कार से तेंदुए का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में एक बार फिर भय का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीण वीपी भारती, सुरेश शुक्ला, अवधेश पांडेय व धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों से अधिक समय से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही लगातार देखी जा रही है। बाड़ी बिजुलिया, बेनीनगर, सुस्ता, जमुवरिया, हरनहवा, बेलहसा, रतनपुर, चिवटिहवा, धोबहा, जहांदरिया, त्रिलोकपुर, हज्जीडीह, टिकुईया, भोजपुर, मानपुर, झौवा, मदरहवा व कुड़वा समेत करीब 50 गांवों में तेंदुआ दिखाई देने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आए दिन पालतू मवेशियों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन

भैंस, गाय, बकरी और कुत्ते समेत कई पालतू जानवरों का वह शिकार कर चुका है। पिछले वर्ष बाड़ी बिजुलिया गांव के ग्राम चौकीदार पर दिन में ही तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। चिवटिहवा गांव में भी एक युवक तेंदुए के हमले में घायल हो चुका है। लगातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में खेतों और गांव के बाहरी इलाकों में जाने को लेकर भय बना हुआ है। वन दरोगा मनमोहन पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है, सतर्कता बरतने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed