{"_id":"65bfd11a485f4ed66d0e3abe","slug":"leopard-seen-in-lalpur-vishunpur-hunted-jackal-balrampur-news-c-99-1-slko1018-106639-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लालपुर विशुनपुर में दिखे तेंदुए ने किया सियार का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लालपुर विशुनपुर में दिखे तेंदुए ने किया सियार का शिकार
Sun, 04 Feb 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
ललिया बलरामपुर। कुछ दिनों की शांति के बाद बनकटवा वन क्षेत्र के लालपुर विशुनपुर गांव में शनिवार की रात फिर से तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामवासी एजाज अहमद ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। आग ताप रहे ग्रामीण जब टार्च जलाकर खोजबीन में जुटे तो बगल में सरसों के खेत में एक तेंदुआ शिकार कर लाए गए सियार को खाता दिखा।
शोर मचाने व हांका लगाने पर तेंदुआ खेत से निकलकर गांव के पास बनी झाड़ियों से होकर जंगल की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है। गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। एसडीओ फारेस्ट एमबी सिंह ने बताया कि गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली थी। रेंजर बनकटवा शत्रुहन लाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा रात में अकेले घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया है।
- जिले के तुलसीपुर, बनकटवा व बरहवा रेंज क्षेत्र में बीते तीन माह से तेंदुए का आतंक व्याप्त है। इस दौरान अलग अलग इलाकों में तेंदुए हमला कर छह मासूम बच्चों की जान तक ले चुके हैं। कड़ी नाकाबंदी के बाद वन विभाग की टीम अब तक तीन तेंदुए को पिंजरे में पकड़ चुकी है। इसमें दो मादा व एक नर तेंदुआ शामिल है। इसके बावजूद इलाके में दो तेंदुओं की चहलकदमी से भय का माहौल व्याप्त है।