{"_id":"5dd8157b8ebc3e54b76757ed","slug":"lawyers-warn-of-blocking-25-to-25-balrampur-news-lko493689541","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने 25 से चक्का जाम करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने 25 से चक्का जाम करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय तहसील के एसडीएम व बार एसोसिएशन तुलसीपुर के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। वकीलों ने 25 नवंबर से चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बार एसोसिएशन तुलसीपुर के अध्यक्ष सरदार सिंह व महामंत्री एकेंद्र सिंह बागी ने शुक्रवार को क्रमिक अनशन को संबोधित करते हुए कहा कि एसडीएम की लड़ाई प्रतिष्ठा से जुड़ गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व डीएम कृष्णा करुणेश के साथ वकीलों की वार्ता एवं एसडीएम को समझौता करने का निर्देश अभी तक विवाद को सुलझा नहीं सका है।
25 नवंबर से तहसील के सभी वकील सड़क पर उतरेंगे। पूर्व अध्यक्ष संगमलाल मिश्र, संजय श्रीवास्तव, हरिशरण बहादुर सिंह, अनिल मिश्र, दयाशंकर पांडेय व फखरुल हसन व अब्दुल हलीम खां आदि ने एसडीएम के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन
इस मामले में एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह ने बताया कि वकीलों की तरफ से दी जा रही दलीलें बेबुनियाद हैं। मैंने कई बार वार्ता करने के लिए बुलाया लेकिन वकील अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। डीएम ने भी वकीलों से अपील की है कि एसडीएम से वार्ता कर मामले को रफादफा कराएं।