फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   labour,manrega

भुगतान न होने से नाराज मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
labour,manrega
फोटो-4-बलरामपुर में भुगतान न मिलने पर प्रदर्शन करते मनरेगा मजदूर।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिला पंचायतीराज अधिकारी के आदेश के बावजूद ग्राम गुलरिहा हिसामपुर के मनरेगा मजदूरों को पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान न मिलने से मनरेगा मजदूरों में आक्रोश व्याप्त है। मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम से शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम गुलरिहा हिसामपुर निवासी पूर्व प्रधान समीउल्ला, बच्छराज, गुड्डू, संदीप, कुलदीप, मुस्लिम, छोटकन आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि एक साल पहले गांव में खड़ंजा लगवाने के साथ ही शौचालय का निर्माण व हैंडपंप की मरम्मत का कार्य मनरेगा के तहत किया गया था। एक साल बाद भी इन विकास कार्यों में लगे मनरेगा मजदूरों को पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसके लिए जिला पंचायतीराज अधिकारी द्वारा आदेश भी किया गया था। इस पर भी मनरेगा मजदूरों को भुगतान नहीं मिल पाया। इन लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। डीएम से मनरेगा मजदूरों के पारिश्रमिक का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। जिला पंचायतीराज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मनरेगा मजदूरों को पारिश्रमिक का भुगतान क्यों नहीं किया गया, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed