{"_id":"65db816bffe9f3782f06e586","slug":"kotedars-will-be-trained-to-operate-e-weighing-machines-balrampur-news-c-99-1-brp1003-107250-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ई वेइंग मशीन चलाने के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ई वेइंग मशीन चलाने के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे कोटेदार
Sun, 25 Feb 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
राकेश कश्यप
बलरामपुर। ई वेइंग मशीन और ई पॉस से राशन की तौल करने के लिए कोटेदारों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए बाहर से तीन सदस्यीय मास्टर ट्रेनर बुलाए गए हैं। चार से आठ मार्च के बीच जिले के 874 कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सरकारी कोटे की दुकान पर राशन की घटतौली रोकने के लिए कोटे की दुकानों पर ई-वेइंग मशीन और ई-पाॅस मशीन को लिंक किया जाएगा। इसके लिए जिले में 872 ई-वेईंग मशीन पहुंच गई हैं। पूर्ति निरीक्षक मुकेश पांडेय ने बताया कि ई-वेइंग मशीन संचालन के प्रशिक्षण के लिए लिंकवेल टेलीसिस्टम्स प्राइवेट संस्था का चयन किया गया है। संस्था के मास्टर ट्रेनर रामपाल व शिवम जिले के कोटेदारों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। सदर तहसील सभागार में चार मार्च को दो पाली में बलरामपुर ब्लॉक, हरैया सतघरवा ब्लॉक व नगर पालिका बलरामपुर के कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उतरौला तहसील सभागार में पांच मार्च को उतरौला ब्लॉक, गैड़ासबुजुर्ग, रेहरा बाजार ब्लॉक और छह मार्च को श्रीदत्तगंज ब्लॉक व उतरौला नगर पालिका के कोटेदार शामिल होंगे। इसी तरह तुलसीपुर तहसील सभागार में सात व आठ मार्च को तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा ब्लॉक और नगर पंचायतों के कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दो पालियों में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रशिक्षण तहसील सभागार में दो पालियों में दिया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से और द्वितीय पाली दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगी। प्रशिक्षण की निगरानी के लिए दो नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। प्रशिक्षण के बाद कोटे की दुकान पर ई-वेईंग मशीन से ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
- कुमार निमर्लेंदु, जिला पूर्ति अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फैक्ट फाइल
तहसील - तीन
ब्लॉक - नौ
कोटेदार - 874
कार्डधारक - 3.54 लाख