फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   jewellery and cash theft

चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी किया पार

Fri, 03 Jul 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
jewellery and cash theft
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनकौरा काशीराम में बुधवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बॉक्स उठा ले गए। बॉक्स में करीब एक लाख के जेवर व 38 हजार नकदी रखी थी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने बॉक्स को नकटी नाले के पास देखा और पीड़ित को इसकी सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनकौरा काशीराम निवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाकर परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो गए। रात करीब तीन बजे चोर छत के रास्ते घर में उतर आए। एक कमरे का ताला तोड़कर चोर उसमें रखा बॉक्स उठा ले गए। बॉक्स में सोने की झुमकी, सोने का झाला, सोने की अंगूठी, पायल, बिछुआ व 38 हजार नकदी रखी थी।
विज्ञापन

पीड़ित को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। ग्रामीणों ने नकटी नाले के पास बॉक्स पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो वही बॉक्स था जो घर से चोरी हुआ था। मनोज ने मामले की तहरीर तुलसीपुर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed