फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Investigation begins into the case of molestation of a female constable

Balrampur News: महिला आरक्षी से छेड़छाड़ के मामले की जांच शुरू

Mon, 17 Nov 2025 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Investigation begins into the case of molestation of a female constable
बलरामपुर। कोतवाली देहात में होली के दूसरे दिन महिला आरक्षी से हुई छेड़छाड़ के मामले की पड़ताल तेज हो गई है। मामले की खबर रविवार व सोमवार को प्रकाशित की गई थी। आयुक्त देवीपाटन शशिभूषण लाल सुशील ने डीआईजी से मामले में रिपोर्ट मांगी है। वहीं खुफिया एजेंसियों ने भी मामले की जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

थाने में जिस तरह महिला आरक्षी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई, उसे शासन ने भी गंभीरता से लिया है। खुफिया एजेंसियों ने शासन के संज्ञान में लिए जाने पर छानबीन शुरू की है। कोतवाली देहात में घटना में शामिल मुख्य आरक्षी और अन्य की जानकारी जुटाई गई है। महिला आरक्षी ने भले ही विभागीय अनुशासन को देखते हुए शिकायती पत्र देकर चुप्पी साध ली है लेकिन मामले की पड़ताल अनुशासन से जुड़े महकमे में मनबढ़ सिपाही और दीवान पर नियंत्रण से जोड़ कर देखा जा रहा है। मामले की गोपनीय जांच होने से अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। शासन के संज्ञान लेने से जिले में खलबली मची है।
विज्ञापन

अनुशासनहीनता की अनदेखी से बढ़ती है समस्या
पुलिस विभाग अनुशासित विभाग है। महिला सहकर्मी के साथ बेहतर व्यवहार का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके बाद भी थाने के भीतर इस तरह की घटना होना गंभीर विषय है। मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। शासन ने संज्ञान लिया है तो कार्रवाई तय है। - राम बहादुर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed