{"_id":"69d14ab1d6b2cd3e82049063","slug":"intense-fire-in-the-fields-more-than-six-acres-of-crops-burned-balrampur-news-c-99-1-slko1029-145750-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खेतों में लगी भीषण आग, छह एकड़ से ज्यादा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खेतों में लगी भीषण आग, छह एकड़ से ज्यादा फसल जली
विज्ञापन
बलरामपुर के पाला पाली किलोली गांव में जलती गेहूं की फसल। स्रोत सोशल मीडिया
उतरौला। क्षेत्र के मोहनजोत अंतर्गत पाला पाली किलोली गांव के खेत में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। पछुवा हवा के चलते आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। अग्निकांड में छह एकड़ से ज्यादा फसल जल गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि इस घटना में किसान बुधराम की लगभग दो एकड़, सुखदेव यादव की करीब दो बीघा, मोहम्मद गुलाम की लगभग दो एकड़ तथा असगर अली की करीब दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है। उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। लेखपाल व कानूनगो को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को शासन स्तर से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में खेतों के आसपास आग से बचाव के प्रति सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से नुकसान को रोका जा सके।