{"_id":"6335cf1e1135dc46826cefad","slug":"information-about-rights-given-to-girl-students-balrampur-news-lko6507011119","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को दी अधिकारों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को दी अधिकारों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में गुरुवार को महिलाओं के अधिकार एवं कानूनी सलाह विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को घरेलू हिंसा, शिक्षा एवं संपत्ति तथा दहेज उत्पीड़न आदि के संबंध में विधिक जानकारी दी गई।
गोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय एवं अधिवक्ता दिशी सिंह ने दीप जलाकर किया। अधिवक्ता दिशी सिंह ने कहा कि महिलाओं की उन्नति के लिए सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी संचालित हैं। घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न जैसे अपराध पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर छात्राएं हेल्पलाइन नंबरों से पुलिस की सहायता लेने के साथ ही कानून की जानकारी होने पर विधिक सहायता भी प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
प्राणि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि छात्राओं को सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाए खुद को मजबूत बनाना चाहिए। सांस्कृतिक निदेशक डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि छात्राओं को सामाजिक दुुर्भावनाएं छोड़कर अपने अधिकारों के लिए समाज से लड़ने की शक्ति हासिल करनी चाहिए।
भूगोल विभाग की प्रवक्ता प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने अपने साथ-साथ समाज को भी सार्थक व सकारात्मक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. सतगुरु प्रसाद आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर डॉ. अल्पना परमार, डॉ. आनंद वाजपेयी, सीमा श्रीवास्तव, वर्षा सिंह आदि मौजूद रहीं।