फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Income tax raid on the house of real estate businessmen

Balrampur News: रियल स्टेट कारोबारियाें के घर आयकर का छापा

Fri, 21 Feb 2025 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid on the house of real estate businessmen
बलरामपुर। शहर के रियल स्टेट कारोबारियों के घरों पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। देरशाम तक कई टीमों ने करीब आधा दर्जन लोगों के घरों को खंगाला। बृहस्पतिवार की देरशाम पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर स्थानीय पुलिस टीम की मांग की। घरों के बाहर पुलिस मुस्तैद रही और घरों में आयकर की टीम ने जांच पड़ताल की। इस दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन


आयकर की टीम में शामिल अधिकारी किसी से बात करने को तैयार नहीं रहे। शहर के सिटी पैलेस स्थिति एक कारोबारी के घर के बंद कमरे में चार घंटे से अधिक समय तक टीम में शामिल अधिकारी छानबीन करते रहे। बताया जा रहा है जमीन की खरीद फरोख्त में धनराशि के लेनदेन में कोई चूक सामने आने से आयकर विभाग की निगाहें प्रापर्टी कारोबारियों पर टिक गईं हैं।
विज्ञापन

दूसरी टीम ने गदुरहवा मोहल्ले के एक कारोबारी के उतराैला रोड पर स्थित दफ्तर पर देर शाम तक छानबीन कीही। जांच के दायरे में भगवतीगंज के अलावा आसपास के मोहल्ले के दो कारोबारी भी रहे, जिनके घरों में प्रापर्टी डीलिंग के अभिलेख के साथ ही उनके बैंक खातों की जांच की गई है। कोई भी पूरी कार्रवाई के बारे में साफ कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। माना जा रहा है कि शनिवार को भी आयकर की टीम पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के सौदे में कमाई का नहीं देते थे हिसाब
बलरामपुर शहर में कई प्रमुख मार्गों पर जमीनों की खरीद फरोख्त इस समय बड़े पैमाने पर हो रहा है। मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय के साथ ही एयरपोर्ट के विस्तार से जिले के कई क्षेत्रों में जमीनों की कीमत बढ़ गई है। लगातार नए-नए प्रापर्टी डीलरों की संख्या बढ़ रही है। कई के बारे में तो यह भी नहीं पता है कि उन्होंने इस कारोबार के लिए कहीं से वैध लाइसेंस लिया भी है या नहीं। इसके साथ ही कमाई का ब्योरा भी आयकर की साइट पर सही नहीं दे रहे हैं।

मांगी गई थी सुरक्षा
आयकर के अधिकारी शहर में कुछ जांच करना चाहते थे। उन्होंने पुलिस फोर्स की मांग की थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स मुहैय्या कराई है। जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं है। - नम्रिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed