{"_id":"652051c2c456f643c4082d98","slug":"inauguration-of-nutritional-production-units-balrampur-news-c-99-1-brp1003-3429-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुष्टाहार उत्पादन इकाइयों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुष्टाहार उत्पादन इकाइयों का लोकार्पण
Fri, 06 Oct 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायत भाथर में 90 लाख रुपये की लागत से तैयार पुष्टाहार उत्पादन इकाई का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने शुक्रवार को किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी व उपायुक्त स्वत: रोजगार मंजू त्रिवेदी भी मौजूद रहे। पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निर्माण भारत महिला न्यूट्रीशन इंटरप्राइजेज ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कराया है।
सीडीओ ने बताया कि इसका उद्घाटन होने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिलने वाले रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक अखिलेश मौर्य ने बताया कि इकाई के निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 300 महिलाओं ने 30-30 हजार रुपये मिलाकर कुल 90 लाख रुपये की पूंजी जमा की हैं। समूह में शामिल 20 महिलाओं को पुष्टाहार उत्पादन इकाई के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह महिलाएं शिफ्टवार काम करेंगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, एडीओ पंचायत संजीव कैराती, विष्णु प्रसाद मौर्य व अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।