फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In-charge and district manager reprimanded for keeping paddy in the open

Balrampur News: खुले में धान रखने पर प्रभारी व जिला प्रबंधक को फटकार

Thu, 12 Dec 2024 11:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
In-charge and district manager reprimanded for keeping paddy in the open
बलरामपुर। डीएम पवन अग्रवाल ने बुधवार को धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति सोनपुर का निरीक्षण किया। खरीद के उपरांत धान खुले में रखे पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। क्रय केंद्र प्रभारी एवं जिला प्रबंधक को फटकार लगाई एवं धन को सुरक्षित रूप से रखने का निर्देश दिया। कहा कियदि किसी भी कारण से धान को नुकसान हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने साधन सहकारी समिति भगवतीगंज के निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की एवं जिला प्रबंधक को कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंजिकाओं का निरीक्षण किया। धान क्रय में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने धान क्रय केंद्र पर धान विक्रय करने आने वाले कृषकों के लिए बैठने, पेयजल सहित समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने उर्वरक बिक्री केंद्र औद्यानिक उत्पादन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिक्री पंजिका, वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर मेनटेन किए जाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र पर निर्धारित स्थल पर ही खाद रखी जाए। बिना अनुमति के अन्य स्थान पर उर्वरक रखे जाने पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डिप्टी आरएमओ निश्चल आनंद, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed