फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Illegal possession removed by running a bulldozer

बुलडोजर चलाकर हटवाए अवैध कब्जे

Wed, 18 May 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Illegal possession removed by running a bulldozer
बलरामपुर। सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए बुधवार को नगर में प्रशासन का बुलडोजर चला। एसडीएम व सीओ सिटी के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने वीर विनय चौराहा से लेकर चौक बाजार तक सड़क के दोनों तरफ स्थायी व अस्थाई अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही लोगों को पुन: अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

डीएम श्रुति के निर्देश पर एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी वरुण मिश्र, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार जायसवाल एवं नगर कोतवाल संजय कुंवर दुबे की अगुवाई में बुधवार सुबह दस बजे वीर विनय चौराहा से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा पटरियों एवं नालों पर अवैध रूप से किए गये अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानों के सामने लगाए गये टीनशेड भी हटवाए गये।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते बाजार में प्राय: जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नाले व नालियों पर अतिक्रमण के चलते सही ढंग से इनकी सफाई नहीं हो पाती है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान नगर के सभी मार्गों पर निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने से पहले ही इसकी जानकारी नगरवासियों को दे दी गई थी। पालिका प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से तीन दिन तक नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का प्रचार-प्रसार कराया था। इसके चलते कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया था। अतिक्रमण हटाओ अभियान की जानकारी होने के बावजूद तमाम लोगों ने दुकान के आगे लगे टीनशेड आदि नहीं हटाए थे।

इन लोगों का अतिक्रमण बुलडोजर से हटवाया गया है। यदि कोई दोबारा अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका के सिविल जेई भरत सिंह वर्मा, सफाई इंस्पेक्टर बहोरन सिंह, शैलेंद्र कुमार, बृजेश पाल, रामनरायन व रामेश्वर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed