{"_id":"628534355986f5233634c172","slug":"illegal-madarsa-against-balrampur-news-lko6311940140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध ढ़ंग से संचालित मदरसे के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध ढ़ंग से संचालित मदरसे के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक क्षेत्र में अवैध ढ़ंग से मदरसा संचालित किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। बिना मान्यता के संचालित होने व सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने वाले मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता मोहम्मद खालिद ने डीएम व मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि क्षेत्र में कुछ मदरसे बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं। महाराजगंज कस्बे में करीब चार वर्ष से मदरसा दारुल उलूम गौसिया सदरूल अफाजिल निसवां अरबिक कॉलेज तथा जामिया उम्मूल खैर अरबिक कॉलेज का संचालन बिना मान्यता के किया जा रहा है। दोनों मदरसों द्वारा सरकार के किसी भी आदेेश का पालन नहीं किया जाता है।
लॉकडाउन के दौरान हॉस्टल खोलकर शिक्षण कार्य कराया गया था। उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की गई थी। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहम्मद खालिद ने डीएम व मुख्यमंत्री से बिना मान्यता के संचालित होने वाले इन मदरसों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि मदरसों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।