फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If you throw garbage here and there, you will have to pay a fine

Balrampur News: इधर उधर पर कूड़ा फेंका तो देना होगा जुर्माना

Sat, 31 Aug 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 31 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
If you throw garbage here and there, you will have to pay a fine
पहली बार कूड़ा फेंकते मिले तो 25 हजार और दूसरी बार पकड़े गए तो देना होगा 50 हजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। नगर पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने या जलाने पर रोक लगा दी है। रोक के बाद भी यदि कोई सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकता है तो उसे जुर्माना देना पड़ेगा। पहली बार कूड़ा फेंकते हुए पकड़े जाने पर पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा, वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य ने शुक्रवार को बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सड़क किनारे, नदी-नाला व तालाब के साथ-साथ सरकारी भूमि पर कूड़ा फेंकने या जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। एनजीटी के न्यायिक सदस्य जस्टिस अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए यह आदेश दिया है। ईओ ने कहा कि एनजीटी के निर्देशानुसार यदि कोई व्यक्ति नगर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकता है या कूड़े में आग लगाते पाया जाता है तो पालिका द्वारा उस व्यक्ति पर पहली बार पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, व्यक्ति यदि दोबारा ऐसा करते हुए पाया गया तो 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


यहां कूड़ा फेंकना प्रतिबंधित
अनधिकृत स्थानों, विशेषकर सड़क किनारे, नदियों, जलमार्गों, आर्द्रभूमि, झीलों, नालो, पंचायत या राजस्व भूमि, पीडब्ल्यूडी या अन्य विभिन्न प्राधिकरणों के स्वामित्व वाली भूमि पर ठोस अपशिष्ट फेंकने/डंप करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed