फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If there is 200 quintals of wheat then purchase will be done from home

Balrampur News: 200 क्विंटल गेहूं है तो घर से होगी खरीदारी

Wed, 17 Apr 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
If there is 200 quintals of wheat then purchase will be done from home
बलरामपुर। जनपद में गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए विपणन विभाग ने नई पहल शुरू की है। यदि किसी गांव में किसानों के पास 200 क्विंटल से अधिक गेहूं है तो संबंधित एजेंसी के कर्मचारी किसान के घर जाकर गेहूं की तौल कराएंगे। इससे किसान भाग दौड़ से बच जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं खरीद एक मार्च से चल रही है। गेहूं खरीद के लिए चार क्रय एजेंसियों ने 49 केंद्र बनाए हैं। चारों क्रय एजेंसियों को 56 हजार मीट्रिक गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। डेढ़ माह बीतने के बाद भी सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे हैं। खुले बाजार में गेहूं का दाम अधिक होने से किसान आढ़तियों के यहां गेहूं बेच रहे हैं, जिससे क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अब सरकारी खरीद में तेजी लाने के लिए विपणन विभाग गांवों में ही किसानों के घर से गेहूं की खरीदारी करेगा। यदि किसी किसान के पास 200 क्विंटल से अधिक गेहूं मौजूद है, तो केंद्र प्रभारी कांटा व बोरा ले जाकर किसान के घर पर तौल कराएंगे।
विज्ञापन

- करीब डेढ़ माह में सिर्फ 123 किसानों से 837 मीट्रिक टन की गेहूं की खरीद की गई है। इनमें से 100 किसानों को 152.83 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। वहीं 23 किसानों का 37.60 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि यदि किसान के पास 200 क्विंटल से अधिक गेहूं है तो केंद्र प्रभारी किसानों के घर पर गेहूं खरीदेंगे। इसके लिए सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed