फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If the tank is found open, action will be taken, instructions for survey

Balrampur News: खुला मिला टैंक तो होगी कार्रवाई, सर्वे का निर्देश

Fri, 23 Feb 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
If the tank is found open, action will be taken, instructions for survey
बलरामपुर। बीते बुधवार को नगर की वीर विनय चौराहे के पास स्थित एक व्यक्तिगत सेफ्टी टैंक खुला होने से उसमें गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई थी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नगर पालिका ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत टैंक खुला मिलने पर इसके स्वामी के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। पालिकाध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने इसके लिए विशेष सर्वे कराने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

पालिका सभागार में पालिका अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर निर्माण विभाग के सहायक राम नारायन यादव को नगर क्षेत्र में खुले रोडक्रास, गढ्ढे व अन्य दुर्घटनाओं के संभावित स्थलों को जल्द ही सुरक्षित बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वार्डों में जिनके व्यक्तिगत गड्ढे सेप्टिक टैंक खुले हों, वह उसे बंद करा लें। ताकि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित न हो। उन्होंने अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा को निर्देश दिया कि जल्द ही व्यक्तिगत सेप्टिक टैंक के गढ्ढे को सुरक्षित तरीके से ढकने हेतु जन सामान्य को भी जागरूक बनाया जाए। बैठक में डीपी सिंह बैस, गौरव मिश्र, कर निरीक्षक हर्षित मिश्रा, लेखाकार कार्यालय अधीक्षक नरेन्द्र कुमार व विपिन आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed