{"_id":"65b69733d6e41465d7005806","slug":"if-dirt-is-found-in-hospitals-the-responsibility-of-the-superintendents-will-be-fixed-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106429-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अस्पतालों में गंदगी मिली तो अधीक्षकों की तय होगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अस्पतालों में गंदगी मिली तो अधीक्षकों की तय होगी जिम्मेदारी
Sun, 28 Jan 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम अरविंद सिंह।
बलरामपुर। जिला स्तरीय अस्पतालों के साथ सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता पर अधीक्षक विशेष ध्यान दें। गंदगी मिलने पर उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने शनिवार रात को हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने नवीन उपकेंद्रों के संचालन और निर्माण की समीक्षा की। कहा कि जहां भूमि नहीं मिल सकी है, वहां के एसडीएम से संपर्क कर जमीन तय कराएं।
डीएम ने चिकित्सालयों में दिन में कम से कम दो से तीन बार शौचालयों की साफ-सफाई कराने के साथ शौचालयों के दरवाजे पर सफाई कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी व नाम चस्पा करने का निर्देश दिया। सफाई कार्यों के निरीक्षण के लिए सुपरवाइजर तैनात करने व प्रत्येक चिकित्सालयों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में आशा व एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने निष्क्रिय व स्वास्थ्य योजनाओं में रुचि नहीं ले रहीं आशा व एएनएम के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। जन आरोग्य मेला व आयुष्मान योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं में एचआरपी चिन्हीकरण, ई-कवच, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत आदि योजनाओं व सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना का भुगतान, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि में तेजी लाने का निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डाॅ. मुकेश रस्तोगी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।