{"_id":"656a21915a13bbb9a800a0a5","slug":"hospitalized-patients-get-quality-food-balrampur-news-c-99-1-brp1003-4948-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिले गुणवत्तापूर्ण भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिले गुणवत्तापूर्ण भोजन
Fri, 01 Dec 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। देवीपाटन मंडल के संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. जयंत कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। प्रसूताओं के पोषण के संबंध में जानकारी लेते हुए मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी। अस्पताल में मिली खामियों को दूर करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिया।
उन्होंने अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके वर्मा एवं क्वालिटी मैनेजर डॉ. रुचि पांडेय से प्रसूताओं के पोषण के संबंध में जानकारी ली। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल के पैथालाजी में सभी जरूरी जांचों की सुविधा उपलब्ध है। जेडी ने निर्देश दिया कि चिकित्सक मरीजों को बाहर की जांच व दवाएं न लिखें। चिकित्सक समय से ओपीडी में बैठे ताकि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा न उठानी पड़े। इस अवसर पर डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर राहुल पटेल व डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।