{"_id":"688662e21382f5a45502ab12","slug":"hospital-worker-arrested-for-raping-woman-balrampur-news-c-99-1-brp1008-130430-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला अस्पताल कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला अस्पताल कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
योगेश पांडेय।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। विमला विक्रम अस्पताल पचपेड़वा के कर्मचारी ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर इलाज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी कर्मचारी पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम मध्यनगर भैंसहवा निवासी योगेश पांडेय को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर भाथर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पचपेड़वा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 25 जुलाई को मुकदमा लिखाया था। बताया था कि तबीयत खराब होने पर वह विमला विक्रम अस्पताल पचपेड़वा में इलाज कराने आई थीं। डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। भोर चार बजे अस्पताल के कर्मचारी योगेश पांडेय ने इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। इसी दौरान योगेश पांडेय ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
एसपी विकास कुमार ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की थी। प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि योगेश पांडेय विमला विक्रम अस्पताल पचपेड़वा में नर्सिंग स्टाफ के पद पर तैनात है। योगेश ने महिला के परिवार व अन्य लोगों को रात करीब एक बजे इमरजेंसी वार्ड से बाहर कर दिया था। इसके बाद बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था, तभी महिला होश में आ गई थी। इसके बाद योगेश अस्पताल से भाग गया था। (संवाद)