फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   hospital,balrampur,CORONA

Balrampur News: कोरोना पर वार के लिए संसाधन तैयार

Fri, 23 Dec 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
hospital,balrampur,CORONA
बलरामपुर के जिला संयुक्त अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगा ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कोविड की जांच बढ़ाने के साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर दो पीएचसी को विशेष निगरानी करने को कहा गया है। सीमापार से आने वालों पर नजर रखी जाएगी। यदि उनमें सर्दी-खांसी, जुकाम व बुखार जैसी समस्या है तो उनकी कोविड की जांच कराई जाएगी। इसके लिए सीमावर्ती इलाके में मोबाइल टीमों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट का अभी जिले में कोई मामला नहीं आया है। सरकार के निर्देश पर जिले में संसाधनों की समीक्षा शुरू हो गई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसनट्रेटर व वेंटीलेटर सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। सीएचसी व पीएचसी पर भी संसाधन मुकम्मल है।
विज्ञापन

कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के लिए कहा गया है। तीनों जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच के साथ ही सभी सीएचसी व पीएचसी पर एंटीजन जांच कराई जाएगी। आम तौर पर इन दिनों प्रतिदिन 40 से 50 आरटीपीसीआर और 15 से 20 एंटीजन जांच किए जा रहे हैं। एल टू हॉस्पिटल के साथ ही डेडिकेटेड हॉस्पिटल को भी तैयार किया जा रहा है। पीकू वार्ड में भी संसाधन बढ़ाए जा रहें हैं। गर्भवती के लिए महिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा सूरत-ए-हाल
कोरोना के खौफ के बाद भी लापरवाही कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का बिना पालन किए ही लोग बेखौफ संयुुक्त जिला अस्पताल में घूमते नजर आए। बाजारों में भी यही हाल रहा। कहीं पर भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन होता नहीं दिखा। कोविड हेल्प डेस्क भी नदारद दिखी।
बूस्टर डोज बनी चुनौती
जिले में 13 लाख लोगों को कोविड बूस्टर डोज लगाया जाना था, इसमें से महज 5.16 लाख को ही लगाया गया है। वहीं, 19 लाख 41 हजार को कोविड का पहला डोज व 19 लाख 7 हजार को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। वर्तमान में मात्र 500 डोज वैक्सीन ही शेष बची है। कोविशील्ड व कोवैक्सीन की डिमांड भेजी गई है।

पार्टियों पर रहेगी नजर, बरतें सतर्कता
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि क्रिसमस व नव वर्ष पर होने वाले आयोजनों में लोग विशेष सतर्कता बरतें। भीड़-भाड़ में जाते समय मास्क जरूर लगाएं। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें। सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज परिवार के अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखें।
फैक्ट फाइल
जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव- 8344
अब तक हुई जांच- 8,33,641
कोरोना से हुई कुल मौत- 139
जिले में मिला कोरोना का अंतिम केस- 07 नवंबर 2022
ऑक्सीजन प्लांट- 03
ऑक्सीजन कंसनट्रेटर- 708
वेंटीलेटर- 20
पीकू वार्ड- 05
सीएचसी - 09
पीएचसी- 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed