फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Honorarium to cooks not received for six months, resentment

छह माह से नहीं मिला रसोइयों को मानदेय, आक्रोश

Fri, 08 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Honorarium to cooks not received for six months, resentment
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा स्कूलों में तैनात रसोइयों को बीते छह माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। मानदेय न मिलने रसोइयों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। मानदेय भुगतान न होने पर त्यौहारों को मनाने के लिए रसोइयों के परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रसोइयों ने बैठक कर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की है। डीएम को शिकायती पत्र भेजकर रसाइयों ने बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सुशीला देवी रसोइयां ट्रस्ट के बैनर तले शुक्रवार को ग्राम ठाकुरपुर में बैठक की गई। ट्रस्ट की अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि अप्रैल माह से अब तक रसोइयों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली जैसे कई पर्व मनाने के लिए रसोइयों के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रसोइयां तंगी हालत से गुजर रही हैं।
विज्ञापन

यदि दशहरा से पहले मानदेय भुगतान नहीं यिका गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक को मधू दूबे, विमला देवी, मीरा देवी, रामरती, सुनीता यादव व सूर्य कुमारी आदि ने संबोधित कर तत्काल बकाया मानदेय देने की मांग उठाई। बैठक के बाद ट्रस्ट की तरफ से डीएम को शिकायती पत्र भेजा गया जिसमें तत्काल बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम के जिला समन्वयक फिरोज अहमद ने बताया कि अप्रैल 2021 के बाद से अभी तक रसोइयों को मानदेय भुगतान करने का बजट नहीं आया है। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि रसोइयों के बकाया मानदेय का भुगतान कराने के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। बजट मिलने के बाद तत्काल सभी रसोइयों के बकाया मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed