{"_id":"6ae3761236f54e93790e3b90","slug":"high-tech-surveillance-at-customs-checkpoint-following-opium-seizure-balrampur-news-c-99-1-brp1010-157109-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अफीम बरामदगी के बाद सीमा शुल्क चौकी पर हाईटेक निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अफीम बरामदगी के बाद सीमा शुल्क चौकी पर हाईटेक निगरानी
Thu, 29 Oct 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो-20-बलरामपुर के जरवा में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा ।-संवाद
जरवा। भारत-नेपाल सीमा पर जरवा सीमा शुल्क केंद्र के पास करीब 19 किलोग्राम अफीम बरामद होने के मामले के बाद कस्टम विभाग ने निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की पहल की है। मुख्य मार्ग पर दो हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर ऑनलाइन निगरानी की योजना बनाई गई है। इसके लिए चौकी पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के संबंध में पत्राचार भी किया गया है। हालांकि, सीमित संसाधनों के बीच सीमा पर प्रभावी निगरानी बनाए रखना अब भी चुनौती है।
सीमा शुल्क केंद्र पर नियमित जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ था। बाद में प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट में सोमवार को करीब 19 किलोग्राम पदार्थ के उच्च गुणवत्ता वाली अफीम होने की पुष्टि हुई। तलाशी के दौरान बैग लेकर जा रहा संदिग्ध व्यक्ति जंगल की ओर भाग निकला था। इस घटना ने सीमा शुल्क केंद्र की निगरानी व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों पर सवाल खड़े किए थे।
घटना के बाद कस्टम विभाग ने जरवा के मुख्य मार्ग पर दो हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। कस्टम अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि इन कैमरों का उद्देश्य आवाजाही पर नजर रखना और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान में मदद लेना है।