फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hearing the news of her friend's death, the teenager also hanged herself

Balrampur News: दोस्त की मौत की खबर सुन किशोरी भी फंदे से लटकी

Fri, 17 Jul 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hearing the news of her friend's death, the teenager also hanged herself
फोटो-23-बलरामपुर के किठुरा गांव में रोते-बिलखते मृतक युवक के परिजन।-संवाद
श्रीदत्तगंज। किठूरा गांव में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार भोर के बीच हुई दो मौतों ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। पहले 19 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव की 15 वर्षीय किशोरी उसके घर पहुंची और शव से लिपटकर रोने लगी। कुछ घंटे बाद शुक्रवार तड़के किशोरी ने भी अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उत्तम यादव (19) ने बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत की खबर सुनकर गांव की 15 वर्षीय किशोरी उसके घर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक वह काफी देर तक शव से लिपटकर रोती रही। बाद में परिजन उसे घर ले गए, लेकिन वह पूरी रात गहरे सदमे में रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे परिजनों ने किशोरी को घर के अंदर फंदे से लटका देखा। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लगातार हुई दोनों मौतों से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के बीच दोनों के प्रेम संबंधों की चर्चा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ला ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
---
एक ही रात में दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तम यादव अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसके पिता और छोटा भाई हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। घर पर उसकी मां और दो अविवाहित बहनें हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं किशोरी स्थानीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही उसका इंटर में दाखिला हुआ था। उसके पिता भी रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर रहते हैं। दो बहनों और एक भाई के बीच पली-बढ़ी बेटी की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।


मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की होगी जांच
पुलिस अब दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, परिजनों और ग्रामीणों के बयान की जांच करेगी। साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि युवक ने आत्महत्या क्यों की और उसके बाद किशोरी ने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed