{"_id":"67100140753283440600bbb5","slug":"hearing-in-the-murder-case-of-former-nagar-panchayat-president-on-21st-balrampur-news-c-99-1-brp1003-115901-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या के मामले में सुनवाई 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या के मामले में सुनवाई 21 को
Wed, 16 Oct 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज पप्पू की हत्या के मुकदमे की सुनवाई अब विशेष सत्र न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट राजेश भारद्वाज के न्यायालय में 21 अक्तूबर को होगी। बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मामले में आरोपित पूर्व सांसद रिजवान जहीर का बयान दर्ज किया गया। वहीं, अन्य आरोपियों ने न्यायालय के समक्ष उपस्थित रहकर अपना बयान दर्ज कराया।
चार जनवरी 2022 की रात करीब 10.20 बजे तुलसीपुर में पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू के घर के पास उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि चुनावी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया था। बाद में रिजवान जहीर को ललितपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई जिले के विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए के न्यायालय पर चल रही है। सरकारी पक्ष का साक्ष्य पूरा होने के बाद अभियुक्तों का बयान बुधवार को न्यायाधीश के समक्ष दर्ज किया गया। ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर का बयान वीडियो कांफ्रेसिंग से हुआ। अभियुक्तों को सफाई साक्ष्य देने के लिए 21 अक्तूबर की तारीख न्यायालय ने नियत की है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि सरकारी गवाहों का बयान पूरा हो चुका है। अभियुक्तों को सफाई साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए न्यायालय द्वारा अवसर दिया गया है।