फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health department woke up after the death of one, distributed medicines

एक की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा, बांटी दवाएं

Sun, 24 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Health department woke up after the death of one, distributed medicines
बलरामपुर। लछुआपुर में अज्ञात बीमारी से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा आखिरकार जाग गया। गुलरिहा हिसामपुर पीएचसी की मेडिकल टीम ने बीते दिन गांव में पहुंचकर दवाओं का वितरण किया और ग्रामीणों को सेहतमंद रहने के बारे में सलाह दी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि थाना महराजगंज लछुआपुर गांव में बीते दिन 50 वर्षीय कमला देवी की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई थी। शनिवार को पीएचसी गुलरिहा हिसामपुर की मेडिकल टीम ने 105 मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण किया। चिकित्सक डा. सलमान ने ग्रामीणों को सुझाव देते हुए कहा कि बरसात के बाद अक्सर संक्रामक बीमारियां पांव पसारती हैं।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। ताजे भोजन व फलो का प्रयोग करें। बासी व कटे फलों का प्रयोग कदापि न करें। सब्जियों को अच्छी तरह से धोंए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी को उबालकर ठंडा करें फिर उसका उपयोग करें। घरों के आस पास गंदगी न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी बांह का कपड़ा पहने जिससे मच्छरों से सुरक्षित रहें। मेडिकल टीम ने गांव में दवाओं का वितरण करने के साथ-साथ नालियों में कीटनाशक पाउडर का छिड़काव कराया। राकेश, रंजीत, आशा, गुड़िया व राम अधार आदि ने घर-घर जाकर दवाओं का वितरण किया।

पीएचसी महराजगंज तराई के चिकित्सक डॉ. रत्नसेन वर्मा ने लौकहवा गांव में उल्टी दस्त से पीड़ित 30 मरीजों को दवा का वितरण किया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट एनके उपाध्याय, शकील व अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed