फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health check-up of 130 police personnel in the camp

Balrampur News: शिविर में 130 पुलिस कर्मियों की जांची सेहत

Sun, 07 Jun 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 130 police personnel in the camp
फोटो-10-बलरामपुर के पुलिस लाइप में एएसपी के सेहत की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम ।-स्रोत: व
बलरामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 पुलिस अधिकारी व जवानों के सेहत की जांच की गई। ब्लड प्रेशर, मधुमेह, मोटापा व मानसिक तनाव से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एएसपी विशाल पांडेय, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी व सीएमएस डॉ. राज कुमार वर्मा ने किया। सर्जन डॉ. रवि लाल, फिजिशियन डॉ. महताब आलम, एनसीडी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, नेत्र चिकित्सक डॉ. महेश व महिला चिकित्सक डॉ. निशा ने पुलिस अधिकारियों व जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एनसीडी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने गैर संचारी रोगों के बारे में विस्तार से बताया। गैर संचारी रोग हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर व श्वास संबंधित बीमारियों के लक्षण, उपचार व बचाव के बारे में बताया। कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए सभी को नियमित ब्लड प्रेशर व शुगर लेवल की जांच अवश्य करानी चाहिए। ब्लड प्रेशर बढ़ने से घबराहट व थकान से तबीयत बिगड़ने लगती है। जिला टीबी सेल व जिला लेप्रोसी टीम ने भी बीमारियों से लक्षण व उपचार के बारे में अवगत कराया। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से अब हर महीने के प्रथम रविवार को पुलिस लाइन में वेलनेस कैंप लगाया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच अच्छा तालमेल बनाना है और सभी पुलिस कर्मियों, उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा व उचित परामर्श उपलब्ध कराना है। शिविर के बाद नौ जवानों ने रक्तदान भी किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने चिकित्साधिकारी व रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर, फार्मासिस्ट संजय गुप्त, प्रीति मिश्रा, सूर्यमणि, अमित कुमार व मुन्ना प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed