फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Heads bowed in prayer, greetings for Bakrid were given with hugs.

Balrampur News: इबादत के लिए झुके सिर, गले मिलकर दी बकरीद की बधाई

Tue, 18 Jun 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Heads bowed in prayer, greetings for Bakrid were given with hugs.
बलरामपुर के बीबी बांदी साहिबा ईदगाह में बकरीद की नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई देते लो
बलरामपुर। अल्लाह के प्यारे नबी हजरत इब्राहिम की सुन्नत में ईद-उल-अजहा (बकरीद) सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने सोमवार सुबह मस्जिद और ईदगाहों में नमाज पढ़कर मुल्क की तरक्की और कौम की सलामती के लिए दुआ मांगी। कब्रिस्तान में पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने के बाद घर पर अल्लाह की राह में कुर्बानी दी गई। कुर्बानी के बाद एक-दूसरे को त्योहार की बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से नौ बजे तक नूरी मस्जिद, मुरसलीन मस्जिद, कालिया मस्जिद, सराय फाटक बीबी बांदी साहिबा ईदगाह, बीच वाली ईदगाह रहीम बक्श, हाजी इब्राहिम मस्जिद, बाबा हुरमत शाह आस्ताना मस्जिद, मद्दर पेशकार मस्जिद व नौशहरा बड़ी ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, समाज में भाईचारा कायम रखने व दीन की तरक्की के लिए दुआ मांगी। कब्रिस्तान जाकर लोगों ने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ी। लोगों ने अपने प्यारे नबी हजरत इब्राहिम की सुन्नत का पालन करते हुए अपनी हैसियत के मुताबिक बकरों की कुर्बानी दी। देर रात तक लोग एक-दूसरे से गले-मिलकर बकरीद की बधाई देते नजर आए।
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपुर व उतरौला नगर, गैसड़ी, पचपेड़वा, सादुल्लाहनगर, महराजगंज तराई, मथुरा बाजार, ललिया, शिवपुरा, हरैया, श्रीदत्तगंज, पेहर बाजार, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग आदि स्थानों पर भी हर्षोल्लास के साथ बकरीद का पर्व मनाया गया। जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व सीओ सिटी बृजनंदन राय सहित सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाॅल लगाकर कराया जलपान
बकरीद की नमाज से पूर्व नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर क्षेत्र के सभी मस्जिद, मजार, ईदगाहों व कब्रिस्तान के मार्गों की विशेष साफ-सफाई कराई गई। सराय फाटक स्थित जामा मस्जिद ईदगाह, बीच वाली ईदगाह व मोहल्ला नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह पर नमाजियों को वजू करने के लिए पानी का टैंकर रखवाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका की तरफ से सराय फाटक ईदगाह के पास दो, बड़ी ईदगाह और अंधियारी बाग कब्रिस्तान पर एक-एक प्याऊ स्टाॅल लगाकर लोगों को जलपान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed